Gold Rate Today:Gold Price Today: 24 Karat & 22 Carat Gold Rates| Gold Rate Today In India
Gold Rate Today: Gold Price Today: 24 Karat & 22 Carat Gold Rates| Gold Rate Today In India
विदेशों में दोनों कीमती धातुओं में रही तेजी के बीच स्थानीय जेवराती मांग आने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमत साडे 7 सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है।कारोबारियों ने बताया कि सोने के दाम लगातार दूसरे दिन मजबूत हुए और ₹200 चमक कर ₹38,100 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। चांदी की कीमत की चमक लगातार सातवें दिन बड़ी यह ₹250 की मजबूती के साथ ₹49,350 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई जो 4 नवंबर के बाद का उच्चतम स्तर है।
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के क्या दाम है?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में रही तेजी से स्थानीय स्तर पर सोने-चांदी को समर्थन मिला लंदन और न्यूयार्क से मिली जानकारी के अनुसार सोना हाजिर 6.35 डॉलर की बढ़त में $1504 प्रति औंस पर पहुंच गया है जो 5 नवंबर के बाद का उच्चतम स्तर है। फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा भी 4.20 डॉलर की तेजी के साथ $1509 प्रति औंस बोला गया है। चांदी हाजिर भी 0.20 डॉलर की तेजी के साथ 17.93 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई है।
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध पर समझौते से जुड़ी अनिश्चितओं के कारण निवेशकों ने पीली धातु का रूप किया है साथ ही अमेरिका में क्रिसमस पहले जारी कमजोर आर्थिक आंकड़ों का असर भी देखा जा रहा है।
वहीं स्थानीय बाजार में सोना स्टैंडर्ड 350 रूपय चमक कर ₹40,070 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है जो 4 नवंबर के बाद का इसका उच्चतम स्तर है।सोना बिठूर भी उतनी ही तेजी के साथ ₹39,900 प्रति 10 ग्राम के भाव बिका है आठ ग्राम वाली गिन्नी ₹100 चढ़कर ₹30,400 पर रही चांदी हाजिर ₹350 की मजबूती के साथ ₹45,930 प्रति किलोग्राम हो गया है।चांदी वायदा ₹483 की छलांग लगाकर ₹40,919 प्रति किलोग्राम बोली गई है सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमशः ₹920 और ₹930 प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहे।
सोने और चांदी के दोनों कीमती धातुओं के भाव
सोना प्रति 10 ग्राम ₹39,300
सोना बिठूर प्रति 10 ग्राम ₹39,900
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम ₹47,930
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम ₹46,989
सिक्का लिवाली प्रती इकाई ₹920
सिक्का बिकवाली प्रति इकाई ₹930
गिन्नी प्रति 8 ग्राम ₹30400
